> GO HOME SAFE

क्या आप सुरक्षा को बहुत गंभीरतापूर्वक सोच रहे हैं?


सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। इतना महत्वपूर्ण कि हम हास्य-विनोद को माध्यम बना कर संदेश को सामने लाते हैं।


आफशोर तेल उघोग का एक निराला कार्य-परिसर है। कार्य व कर्मचारियों दोनों के लिए ही- बहुत बड़े लाभ बहुत अधिक खतरों के द्वारा समायोजित हो जाते हैं।

गो होम सेफ प्रा. लि. मनोरंजन के द्वारा- आपको आपकी सुरक्षा समस्याओं का पता लगवा कर व जहाज के कर्मचारियों को जीवन-बचाव सूचना प्रदान करके सहायता करता है।

संक्षेप में

गो होम सेफ तेल निकालने के स्थल पर कार्यस्त अभ्य्स्त कर्मचारियों का समूह है, जो कि इस उघोग की असाधारण चुनौतियों से भली-भाँति परिचित हैं। लघु, हास्य-विनोद, प्रासंगिक व बहुत-प्रभावशाली सुरक्षा जानकारी के प्रोग्रामों की श्रृंखला बनाने के लिए हम संजीव चलचित्रों के पेशावर निर्माताओं के साथ एकजुट हुए हैं।

वास्तविक जीवन की घटनाओं व हादसों के आधार पर, यह श्रृंखला सभी आफशोर परिवेशों में स्थापित सुरक्षा प्रोग्रामों को प्रमाणित व प्रोत्साहित करेगी। हमारे मनोरंजक, बहुत शिक्षा प्रदान करने वाले, भली-भाँति अनुसंधान किए हुए व सभी के लिए उपलब्ध हैं।

हम आपको स्प्रहणीय सुरक्षा रिकार्ड प्राप्त करने में सहायता करने का लक्ष्य रखते हैं तांकि उघोग अपना मुख्य उद्देश्य बनाए रख सके व सबसे आवश्यक कि हर कोई ‘घर सुरक्षित जा सके’!

चुनौतियों का सामना करना

दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। लगातार जारी अनभिज्ञता व लापरवाही का मानवी व वितीय मूल्य बहुत अधिक है।

बहुत अनुभवी मार्ग-दर्शकों के सेवा-मुक्त हो जाने से व उनके अमूल्य उघोग ज्ञान के प्रयोग में ना होने के साथ-साथ विश्वभर में विशेष निपुणता की कमी समस्या में बहुतायत से योगदान डाल रही है व साथ ही साथ कई पुराने अनुभवी कर्मचारी सेवामुक्ति की आयु तक पहुँचने शुरू हो रहे हैं।

हमारे कार्यस्थलों में निरंतर पाए जाने वाले बहुत से भिन्न समुदायों व भाषाओं के कारण भी वार्तालाप में समस्याएँ पैदा होती हैं।

गो होम सेफ इन अंतरों को समाप्त करने में मदद करता है।

हमारे प्रोग्राम ‘भाषा-रहित’ हैं व केवल ध्वनि प्रभावों का प्रयोग करते हैं। वैश्विक हास्य-विनोद की भाषा पर निर्भर हो कर, यह संजीव चलचित्र समझ ना पाने का कोई अवसर नहीं रहने देते। उनके संदेश स्पष्ट हैं।

गो होम सेफ नए कर्मचारियों को शिक्षित करता है व पुराने कर्मचारियों को महत्वपूर्ण सुरक्षा उपायों के बारे में स्मरण करवाता है। सभी कर्मचारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए हम इस महत्वपूर्ण विषय के लिए एक नई व हास्य-विनोद की विधि प्रयोग में लाते हैं- सुरक्षा सभी की जिम्मेवारी है।

घर सुरक्षित जाना व्यापार के लिए अच्छा है, परंतु हमारे परिवारों के लिए अमूल्य है।